कार सवार दंपत्ति को तेज रफ्तार बिना नंबर प्लेट की कार ने मारी टक्कर,टक्कर मारने के बाद कार सवार अपनी कार छोड़कर हुए फरार

कौशाम्बी: कार सवार दंपत्ति को तेज रफ्तार बिना नंबर प्लेट की कार ने मारी टक्कर,टक्कर मारने के बाद कार सवार अपनी कार छोड़कर हुए फरार,

यूपी के कौशाम्बी जिले में शादी समारोह से वापस लौट रहे कार सवार दंपत्ति की कार को एक बिना नंबर प्लेट की तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी,कार में टक्कर लगने के बाद घबराए कार सवार युवक अपनी कार छोड़कर भाग गए,वही हादसे में कार सवार दंपत्ति मामूली घायल हो गए,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और जांच में जुटी हुई है।

घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे की है जहा देर रात एक शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे कार सवार दंपत्ति की कार को एक बिना नंबर प्लेट की तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी,टक्कर से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई,गनीमत रही कि कार में सवार दंपत्ति को अधिक चोट नहीं आई,वही टक्कर लगने के बाद घबराए कार सवार युवक अपनी कार छोड़कर भाग गए,मौके पर रहे लोगो ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया,वही लोगों ने बताया कि कार में 4 युवक थे और सभी नशे में लग रहे थे,कार में शराब की बोतले और नमकीन के पैकेट्स भी मिले है,फिलहाल पुलिस कार सवार युवकों की तलाश में जुटी हुई है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor