कौशाम्बी: घर में सो रहे परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास,घटना CCTV में कैद होने और शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित परिजन धरने पर बैठे,
यूपी के कौशाम्बी जिले में पुरानी रंजिश में घर में सो रहे परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया,घटना CCTV में कैद होने और शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित परिजन धरने पर बैठ गए और एएसपी को शिकायती पत्र देते हुए करवाई की मांग की।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव की है जहा के विजय केसरवानी पुत्र स्व० मेवालाल ने एएसपी राजेश कुमार सिंह को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 01 मार्च को रात लगभग 2 बजे गांव के ही विकास तिवारी पुत्र कन्धई तिवारी व एक अज्ञात व्यक्ति के साथ तथा गांव का ही ललई पुत्र कन्धई लाल ये सभी उनके मकान में आग लगा दिये,उस समय घर में वह पत्नी व बच्चे के साथ सो रहा था, आग लगने से पूरे घर में अफरा तफरी मच गयी।
आगजनी की घटना घर पर लगे हुए CCTV कैमरे में कैद हो गई।इसके बावजूद आग लगाने के आरोपी विकास की मां रंजना पत्नी कन्धई तिवारी व सोनी पुत्री कन्धई प्रार्थी के घर वालो के साथ भद्दी भद्दी गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहे है। जबकि विकास तिवारी को पूर्व में ही डीएम द्वारा 6 माह के लिये जिलाबदर कर दिया गया, परन्तु जिलाबदर होने के बावजूद अपने शोरेपुस्ती व गुण्डई के बल पर उक्त घटना को अंजाम दिए है।
आरोपियों पर कार्यवाई नहीं होने से आक्रोशित पीड़ित परिवार ने गुरुवार को मंझनपुर मुख्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया,पीड़ित परिवार ने एएसपी राजेश कुमार सिंह को शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने और मदद की गुहार लगाई है।








