कौशाम्बी: मनरेगा मजदूरों की मजदूरी नहीं दिए जाने को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन,राज्यपाल को संबोधित सौंपा ज्ञापन,
यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में मंझनपुर विकास भवन घेराव किया,घेराव का मकसद केंद्र और राज्य सरकार में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्य करने वाले लगभग एक करोड़ मजदूर परिवारों का पिछले 75 दिनों से उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है।
इसी क्रम में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर प्रदर्शन के करते हुए सीडीओ के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया, इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों का अधिकार छीन रही है, उन्हें उनके मजदूरी का पैसा भी नहीं दिया जाता है, साथ ही 8 महीनों से ग्राम सेवकों सहित 40000 संविदा कर्मियों का 8 महीनों से भुगतान नहीं किया गया है । जो सरकार मजदूरों का उनकी मजदूरी का पैसा नहीं देती वो भला इनके लिए और क्या ही करेगी। कांग्रेस पार्टी गरीब मजदूरों के साथ खड़ी है और उनका मौलिक अधिकार दिला कर रहेंगे।
जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास ने कहा कि भाजपा सरकार जो मनरेगा का नाम बदल रही है,उसी आड़ में इस योजना को समाप्त करने के फिराक में है इसी लिए गरीब मजदूरों की मजदूरी का पैसा भी नहीं देना चाहती है, जो सरकार मजदूरों की मजदूरी नहीं देती वो कहती है कि हमारी पार्टी गरीबों की हितैषी है, ये भाजपा सरकार केवल चंद उद्योगपतियों की सरकार है न कि गरीबों की, लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों मध्यम वर्ग की पार्टी रही है और हमेशा उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर कुशल फैसला लेती थी।
ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गरीबों के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाया,लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने उन योजनाओं का नाम बदलकर उसे धीरे से समाप्त कर दिया है, ये सरकार मजदूर विरोधी है इनके पास केवल अमीरों को अमीर करने के लिए सारे उपाय हैं लेकिन गरीब की जीविका कैसे चले उसके लिए कोई उपाय नहीं है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा पप्पू,दीपक पाण्डेय,कौशलेश द्विवेदी,कुलदीप शुक्ला,राम सूरत रैदास,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला, श्याम सिंह भदौरिया, शशि त्रिपाठी,शशि मिश्रा,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल,रामप्रकाश,ब्लाक अध्यक्ष सिराथू रामप्रकाश पंडा,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत,मंझनपुर नगर अध्यक्ष संगीता कोरी,रमेश यादव,सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, ब्राम्ही भूषण मिश्रा,योगेंद्र तिवारी,नाथन लाल, छोटे लाल,रामदास राही, बिफई लाल,अजेंद्र पाल,पवन कुमार,राजीव त्रिपाठी,कमलेश कुमार,कामता प्रसाद प्रजापति,मीना देवी,लालती देवी,प्रेमा देवी,अंजू देवी,महारानी देवी,प्रभा देवी,जीतू मिश्रा राम सुरेश सरोज,रामलाल गौतम,किशन पाल,विनय यादव,सुरेंद्र सरोज सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।








