कौशाम्बी: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने गौशाला का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आस्था मिश्रा ने मंगलवार को ग्राम सभा नागियामई विकास खंड-सिराथू स्थित गौशाला का औचक औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गौशाला में साफ-सफाई सुचारू रूप से नही पाई गयी जिसके संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने गौशाला के संचालक को निर्देशित किया कि गौशाला की साफ-सफाई सुचारू रूप से करना सुनिश्चित करे, जिससे उसमें रह रहे पशुओ को इन्फेक्शन तथा बीमारियों से बचाया जा सके। निरीक्षण के दौरान गौशाला में रखे हुए रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया। संचालक को रजिस्टरों का सुरक्षित रख- रखाव एवं मेंटेन करने हेतु निर्देशीत किया।








