सड़क किनारे राष्ट्रीय पक्षी मोर को नोच रहे थे कुत्ते,समाजसेवियों ने बचाई जान,वन विभाग को किया सुपुर्द

कौशाम्बी: सड़क किनारे राष्ट्रीय पक्षी मोर को नोच रहे थे कुत्ते,समाजसेवियों ने बचाई जान,वन विभाग को किया सुपुर्द,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सड़क के किनारे एक राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुत्ते नोच रहे थे,वहां से गुजर रहे समाजसेवियों ने देखा तो कुत्तों को भगाकर मोर की जान बचाई,और वन विभाग कर्मचारियों को बुलाकर मोर को उनको सुपुर्द कर दिया जहां मोर का इलाज किया जा रहा है।

मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दारानगर कस्बे का है जहा सुबह के समय स्थानीय लोगों ने देखा कि एक मोर घायल अवस्था में तड़प रहा था और कुछ कुत्ते उसे नोच रहे थे। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद युवाओं अमन मौर्य,अरविंद सोनकर, सोनू केशरवानी और नन्हे सोनकर ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए मोर को कुत्तों से बचाया और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

घटना की सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद समाजसेवी विनय पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर मोर का प्राथमिक उपचार किया। बाद में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में मोर को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।

युवाओं की इस पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। यह घटना न सिर्फ उनकी बहादुरी को दर्शाती है, बल्कि वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता का भी एक अच्छा उदाहरण है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor