कौशाम्बी: कौशाम्बी पुलिस को मिली बड़ी सफलता,22 लाख कीमत के 92 मोबाइल CEIR पोर्टल के माध्यम से रिकवर कर मालिकों को सौंपे,
यूपी के कौशाम्बी जनपद की पुलिस ने CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से चोरी, स्नेचिंग व खोए हुए 92 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे है। रिकवर किए मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपये बताई जा रही है। बुधवार को मंझनपुर पुलिस कार्यालय में एसपी राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी और पीड़ितों को उनके फोन सुपुर्द किए। मोबाइल वापस पाकर लोगो ने कौशाम्बी पुलिस को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि CEIR पोर्टल की सहायता से पूरे देश में कहीं भी मौजूद खोया हुआ या चोरी हुआ मोबाइल ट्रैक किया जा सकता है।पुलिस थानों की तकनीकी टीमों ने सर्विलांस, CCTNS डेटा और मेनुअल इनपुट के जरिए विस्तृत विश्लेषण कर मोबाइलों को रिकवर किया है।
एसपी में बताया कि मोबाइल बरामद करने में बेहतर प्रदर्शन के लिए कोखराज (14 मोबाइल),करारी (12 मोबाइल) और पश्चिम शरीरा एवं संदीपन घाट (11- 11 मोबाइल) थानों को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला है। इन थानों के पुलिसकर्मियों को एसपी राजेश कुमार ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है।
एसपी ने बताया कि कौशाम्बी पुलिस तकनीक आधारित जांच को प्राथमिकता दे रही है और हर शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है।जिसके चलते ही कौशाम्बी पुलिस लगातार प्रदेश में टॉप 10 में बनी हुई है।








