ऑटो सवार महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाले गैंग के एक शातिर को SOG और पुलिस टीम ने किया अरेस्ट

कौशाम्बी: ऑटो सवार महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाले गैंग के एक शातिर को SOG और पुलिस टीम ने किया अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले में SOG सर्विलांस और पुलिस की टीम ने दो थाना क्षेत्रों में चार दिनों में हुई दो चेन स्नेचिंग की घटनाओं का ख़ुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से महिलाओं से छीने गये मंगल सूत्र को भी बरामद किया है।एसपी राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा किया और खुलासा करने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र और 25 हजार रुपए का इनाम भी दिया है।

पहली घटना 11 मार्च को सराय अकिल थाना में हुई थी जहां प्रयागराज जनपद के पीपलगांव झलवा की रहने वाली पूजा अग्रहरि पत्नी ओम प्रकाश के साथ 9 मार्च को
दिन में लगभग 12 बजे आटों से एक कार्यक्रम में शामिल होने जाने के दौरान जरैनी गांव के पास पीछे से सफेद अपाचे मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशो ने झपट्टा मारकर पहने हुये सोने का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गये थे।

दूसरी घटना 13 मार्च को करारी थाना क्षेत्र में हुई जहां सराय अकिल थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र सूरजबली ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि मेरी बेटी गुड़िया देवी मेरे घर शादी समारोह में शामिल होकर ई-रिक्सा से अपने घर टाण्डा सैनी जा रही थी,तभी लक्ष्मणपुर तिराहा के पास बाइक सवार 02 अज्ञात बदमाश झपट्टा मारकर उसके गले से मंगलसूत्र लेकर फरार हो गये।

दोनों मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए टीम गठित को गई थी,पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों व मुखिबरों की सूचना के आधार पर छिनैती की घटना में शामिल आरोपी को तिल्हापुर से नहर मार्ग होकर इमली गांव के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपी की पहचान मो0 सैफ उर्फ बाटे पुत्र शहर अबरार, निवासी ग्राम जारी सेमरी थाना कौधियारा जनपद प्रयागराज के रूप में हुई ।

एसपी राजेश कुमार ने बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि एक आरोपी पकड़ा गया है जिसके पास से एक बाइक व छिनैती की गयी दो मंगलसूत्र को बरामद किया गया है। इसके साथ ही अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ जनपद प्रयागराज व जनपद कौशाम्बी में चोरी व छिनैती के कुल 04 मुकदमें दर्ज है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor