डीएम ने की निर्माणाधीन राम वनगमन मार्ग व प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग एवं सोशल सेक्टर की समीक्षा बैठक

कौशाम्बी: डीएम ने की निर्माणाधीन राम वनगमन मार्ग व प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग एवं सोशल सेक्टर की समीक्षा बैठक,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने कार्यालय कक्ष में निर्माणाधीन राम वनगमन मार्ग व प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग एवं सोशल सेक्टर की समीक्षा बैठक की।

डीएम ने अधिशासी अभियंता, लो.नि.वि. निर्माण खण्ड दयाशंकर से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि एसडीएम से समन्वय कर भूमि से सम्बन्धित समस्याओं को निस्तारित कराते हुए निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराया जाय।

डीएम ने समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग व दिव्यांगजन सशक्तिकरण की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को विभागीय योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय आश्रम पद्यति विद्यालयों में कराए जा रहें कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने नोडल अधिकारियों को नियमित रूप से राजकीय आश्रम पद्यति विद्यालयों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को वृद्धाश्रम में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत लम्बित आवेदनों को निस्तारित कराकर पात्रों को लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor