मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक मुस्लिम जोड़े सहित वैवाहिक बंधन में बंधे 103 जोड़े

कौशाम्बी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक मुस्लिम जोड़े सहित वैवाहिक बंधन में बंधे 103 जोड़े,

यूपी के कौशाम्बी जिले में उत्तर प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य एवं सदस्य उ0प्र0 अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग जितेन्द्र कुमार ने सराय अकिल में आयोजित भव्य मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 103 जोड़े वैवाहिक बंधन में बधें, जिसमें 01 मुस्लिम जोड़ा समुदाय से सम्मिलित हैं। समारोह में वैदिक मन्त्रोच्चार एवं सभी धर्मों के पारम्परिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष, सदस्य उ0प्र0 अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग एवं शिव मोहन मौर्य ने नवदम्पतियों को आर्शीवाद देते हुए ईश्वर से सुखमय, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की मंगल कॉमना की।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत प्रति जोड़ा एक लाख रूपए का प्राविधान किया गया है। जिसमें 60 हजार कन्या के खाते में हस्तान्तरित किया जाता है, 25 हजार रूपए से घरेलू सामान दिया जाता है एवं 15 हजार रूपए आयोजन पर व्यय किया जाता है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यन्त लाभकारी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor