कौशाम्बी: जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार कौशाम्बी का किया संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा,
यूपी के कौशाम्बी जिला कारागार का जनपद न्यायाधीश जे पी यादव, एडीजे आस्था मिश्रा, सौम्या गिरी एवं जिला जेल अधीक्षक अजितेश मिश्रा के संयुक्त रूप से किया।
निरीक्षण के दौरान बोर्ड के सदस्यों ने जेल परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं तथा भोजन की गुणवत्ता का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बैरकों का निरीक्षण कर उनकी स्थिति का जायजा लिया तथा स्वच्छता व्यवस्था सही पायी गयी। बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सीय सुविधाओं, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।
निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं तथा जेल प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए।








