नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर उत्कृष्ट कार्य करने वालें उचित दर विक्रेताओं एवं कर्मचारियों को DSO ने किया सम्मानित

कौशाम्बी: नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर उत्कृष्ट कार्य करने वालें उचित दर विक्रेताओं एवं कर्मचारियों को DSO ने किया सम्मानित,

यूपी के कौशाम्बी जिले में प्रदेश सरकार के“नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य द्वारा अपने विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले उचित दर विक्रेताओं एवं कार्मिकों को सम्मानित किया है।

कार्यक्रम के दौरान उचित दर विक्रेता नीरज देवी एवं सोनिया देवी को उनके द्वारा वितरण प्रणाली में पारदर्शिता एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभागीय कार्मिकों दिनेश सिंह, संदीप कुमार एवं बद्री प्रसाद को भी उनके कर्तव्यनिष्ठ एवं सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी सम्मानित व्यक्तियों की सराहना करते हुए कहा कि जन वितरण प्रणाली को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने में इनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं विक्रेताओं से अपेक्षा की कि वे इसी प्रकार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराते रहें।उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor