नारी सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति (फेज-05 ) के तहत एसपी आफिस से महिला पुलिस कर्मियों ने स्कूटी रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

कौशाम्बी: नारी सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति (फेज-05 ) के तहत एसपी आफिस से महिला पुलिस कर्मियों ने स्कूटी रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक,

यूपी के कौशाम्बी जिले में शासन द्वारा चलाए जा रहे नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति ( फेज-05 ) के विशेष अभियान के क्रम में मंगलवार को एसपी ऑफिस से नवरात्रि पर्व पर जनपद में तैनात महिला पुलिस कर्मचारियों द्वारा स्कूटी रैली निकाली गयी।

जागरूकता रैली को एएसपी राजेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस ऑफिस से रवाना किया,जिसका भ्रमण मंझनपुर मुख्यालय क्षेत्र में किया गया। स्कूटी रैली का समापन पुलिस ऑफिस में ही संपन्न हुआ।

एएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति ( फेज-05 ) के विशेष अभियान के क्रम में नवरात्रि के अवसर पर बालिकाओं, महिलाओं ,छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।जिसके तहत आज महिला पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन रैली निकाली गई है,जो एसपी ऑफिस से निकाली गई है और यह वाहन रैली समदा तक जाकर पुनः मंझनपुर चौराहा पहुंची और वहां से एसपी ऑफिस पर पहुंचकर समाप्त की गई।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor