रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों के बीच एक युवक का कई दिन पुराना शव मिलने से सनसनी,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों के बीच एक युवक का कई दिन पुराना शव मिलने से सनसनी,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों के बीच एक युवक का कई दिन पुराना सड़ा गला हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई, शव लगभग 4-5 दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने और जांच में जुटी हुई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी रेलवे स्टेशन के पास की है जहा बुधवार की रात दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में लगभग 40 से 45 वर्ष आयु के एक युवक का कई दिन पुराना सड़ा गला हुआ शव मिला है। शव से उठती दुर्गंध के बाद लोगो ने रेलवे कर्मचारियों और भरवारी चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी।सूचना पर कोखराज थाना और भरवारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि शव 4 से 5 दिन पुराना है, क्योंकि मृतक के कपड़े पूरी तरह से सड़ चुके थे। झाड़ियों में पड़े रहने के कारण शव काफी फूल गया था, जिससे उसकी शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है।

पुलिस ने बताया कि शव फूलने की वजह से मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor