पूर्व प्रधान की हत्या के बाद शव पोस्टमार्टम से आने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम,पुलिस समझाने में जुटी

कौशाम्बी: पूर्व प्रधान की हत्या के बाद शव पोस्टमार्टम से आने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम,पुलिस समझाने में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। हत्या से आकृषित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर नेवादा रोड पर चक्का जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश में जुटे रहे।

मामला पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव का है,जहा के ग्राम सभा फरीदपुर के पूर्व प्रधान बादाम सिंह की शनिवार की देर रात गांव के बाहर निर्माणाधीन गौशाला में अज्ञात हमलावर ने सिर पर गोली मार कर हत्या कर दी, घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सुबह जब घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को हुई तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और जांच में जुटी हुई थी।

वही रविवार को शव जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा,आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों के साथ पूर्व प्रधान के शव को नेवादा रोड पर रखकर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। फिलहाल पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है, वहीं इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor