कौशाम्बी: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति-पत्र किया गया वितरित,नवनिर्मित 21 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का किया गया लोकार्पण,
यूपी के कौशाम्बी जिले में कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में आयोजित नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओ को नियुक्ति-पत्र, आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का शिलान्यास एवं लोकार्पण एवं स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उ.प्र.राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी एवं सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने शुभारंभ किया।
राज्य महिला आयोग सदस्य,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर एवं सीडीओ ने प्रतीकात्मक रूप से 110 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं 36 मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन प्रदान किया,जनपद में सभी 1775 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को स्मार्टफोन प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्री-कमला विश्वकर्मा,आरती देवी व आंचल गुप्ता को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसी प्रकार नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिका-पूजा, विमला देवी, नीलम, रीना, आरती देवी, अंजली यादव व फिजा नाज को नियुक्ति पत्र प्रदान किया,कार्यक्रम में जनपद में नवनिर्मित 21 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी रंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।








