कौशाम्बी: सकिपा की जिला स्तरीय मासिक बैठक में क्षेत्रीय कार्यालय और सदस्यता अभियान को लेकर हुई परिचर्चा,कई ने ली पार्टी की सदस्यता,
यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी की जिला स्तरीय मासिक बैठक बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने की। बैठक में पार्टी के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने पार्टी के विस्तार और संगठन की मजबूती को लेकर परिचर्चा की। इस अवसर पर पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय खोले जाने को लेकर आगे की रणनीति बनाई गई। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी लोगों ने सुझाव दिया। इस अवसर पर समर्थ किसान पार्टी में तमाम लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। साथ ही समर्थ किसान पार्टी की विधारधारा के साथ जुड़ने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने बताया कि समर्थ किसान पार्टी में बहुतायत मात्रा में किसानो और नौजवानो को जोड़ने का अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए अलग से रूपरेखा तैयार की जायेगी और ग्राम स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय कार्यालय खोले जाने का भी लगातार कार्यक्रम चल रहा है। पूरे जिले भर में सेक्टर स्तर पर क्षेत्रीय कार्यालय और सदस्यता अभियान साथ साथ चलेगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा लोगो को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र केसरवानी, अजय केसरवानी, राजेश यादव, भगवती तिवारी, नथन पाल, वीरेंद्र सरोज, वेद यादव, जय प्रकाश पांडेय, राजवंत सिंह, डॉ मनोज लोधी आदि मौजूद रहे।








