कौशाम्बी: कौशाम्बी में कपड़ा व्यापारी को अवैध असलहे के साथ फोटो भेजकर 5 लाख की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर गोली मारने की धमकी देने वाले जीजा साले अरेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक कपड़ा व्यापारी के मोबाइल पर अनजान नम्बर से असलहे के साथ अपनी फोटो भेजकर 5 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में कोखराज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अरेस्ट किया है।
मामला कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे का है जहा के रहने वाले प्रज्जवल केसरवानी पुत्र रमेशचन्द्र केसरवानी की रेडीमेड गारमेंट्स की दूकान है। प्रज्जवल के अनुसार दो दिन पहले उसके मोबाइल पर एक अनजान नम्बर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया,जिसमे अवैध असलहे की फोटो भेजकर 5 लाख रूपये की रंगदारी मांगी तथा रूपये एक हफ्ते मे न देने पर छाती पर गोली मारने की धमकी दिया था।
व्हाट्सएप पर रंगदारी मांगने का मैसेज के मामले की शिकायत कोखराज थाना पुलिस से की तो पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था और मोबाइल नंबर की लोकेशन एवं सर्विलांस की सहायता से की गई जांच में प्रकाश में आये 02 आरोपियों इसरार अहमद पुत्र असलम उर्फ भोला निवासी वार्ड नं0 06 अशोक नगर चायल थाना पिपरी तथा मो० आबिद पुत्र मो० इदरीश निवासी समदा थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को अरेस्ट किया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस द्वारा आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर आबिद ने बताया कि 30.03.26 को मेरे बहनोई इशरार ने एआई के माध्यम से मेरी एक फोटो तमंचे के साथ बनायी थी जिसे भरवारी के रहने वाले एक व्यापारी को व्हाट्स एप पर भेजकर एक मैसेज के माध्यम से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। यह भी बताया कि उसके बहनोई ने फोन करके रंगदारी मांगी तथा गोली मारने की धमकी भी दी थी। हम दोनो ने मिलकर इस काम को अंजाम दिया है।
पुलिस ने दोनो आरोपियों को लिखापढ़ी कर न्यायालय पेश किया जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया।








