कौशाम्बी: डीएम ने की निर्माणाधीन राम वनगमन व प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराने के दिए निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने कार्यालय कक्ष में निर्माणाधीन राम वनगमन मार्ग व प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
डीएम ने अधिशासी अभियंता, लो.नि.वि. निर्माण खण्ड दयाशंकर से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि एसडीएम से समन्वय कर भूमि से सम्बन्धित समस्याओं को निस्तारित कराते हुए निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराई जाए।
डीएम ने राम वनगमन मार्ग एवं एन.एच.ए.आई. के निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराने के निर्देश दिए।








