करारी के हिसामपुर गाँव में लगी आग,आग से आधा दर्जन घर जलकर हुए राख

कौशाम्बी: करारी के हिसामपुर गाँव में लगी आग,आग से आधा दर्जन घर जलकर हुए राख,

यूपी के कौशाम्बी जिले में करारी थाना क्षेत्र के ग्राम हिसामपुर मौजा मुलानी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते बगल में स्थित घास के छप्पर में आग पकड़ ली जिससे आग ने विकराल रूप पकड़ लिया। आग की लपटों ने अगल बगल के आधा दर्जन घरों को अपनी जद में ले लिया जिसमें जिन्दा बकरी दो अदद, दो पहिया गाड़ी खाने पीने का सामान घरेलू उपयोग के समान कम्बल बेड आदि जल गई जिससे गरीब बस्ती में खाने का संकट खड़ा हो गया।

तौकीर एवम् उनकी बहन के घर कुछ दिन पहले शादी हुई थी आग लगने से दहेज़ में मिला समान पहनने वाले कपड़े नगदी रकम आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर आईडी समेत सभी प्रकार के दस्तावेज जल गए। आग की वजह से जिस घर में भारी नुकसान इस आग ने तौकीर, सीमा, समा, रेखा, तरन्नुम आदि लोगों का घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

मौके पर दमकल की गाड़िया पहुंच कर आग पर काबू पाया करारी।इस दौरान थाना मौके पर मौजूद रहा, ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor