सामाजिक न्याय, समतामूलक समाज,दलित उत्थान और समावेशी विकास पर आधारित थे बाबू जगजीवन राम (बाबूजी) के विचार: गौरव पाण्डेय 

कौशाम्बी: सामाजिक न्याय, समतामूलक समाज,दलित उत्थान और समावेशी विकास पर आधारित थे बाबू जगजीवन राम (बाबूजी) के विचार: गौरव पाण्डेय,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में 4 अप्रैल को लखनऊ प्रदेश मुख्यालय में बाबू जगजीवन राम जी जयंती के अवसर पर पूर्व संध्या गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए पदाधिकारियों के साथ बैठक की।इस आयोजन में कौशाम्बी जिले से भारी संख्या में लोग भाग लेंगे।

इस दौरान गौरव पाण्डेय ने कहा कि जगजीवन राम जी जिन्हें सहपूर्ण रूप से ”’बाबूजी”’ भी कहा जाता था, एक भारतीय राजनेता तथा भारत के प्रथम दलित उप-प्रधानमंत्री एवं एक महान स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता, संविधान सभा के सदस्य थे।उन्होंने भारत के कृषि मंत्री के रूप में हरित क्रांति (1971) और रक्षा मंत्री के रूप में 1971 के भारत-पाक युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर हम सभी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार कार्यक्रम में भाग लेंगे।इसके बाद नव नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी से महासचिव बनाए गए रवि नारायण तिवारी गिल्ली एवं जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया और बधाई दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत,नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव ,रमेश यादव,शशि मिश्रा विभा देवी,प्रभा देवी,गोलू जायसवाल,जीतू मिश्रा, नोखे लाल यादव,समर सरोज,दिलीप पासी,सुरेश पासी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor