कौशाम्बी: कौशाम्बी में पेड़ से लटकता मिला युवती का शव,बकरी चराने को लेकर हुए विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका,
यूपी के कौशाम्बी जिले के चरवा थाना क्षेत्र के सनई गांव में गाँव से बाहर एक पेड़ से एक 22 वर्षीय युवती का शव लटका मिलने से सनसनी मच गई। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस के साथ-साथ एसपी , एएसपी, सीओ व फोरेंसिक टीम के साथ फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची।
मृतका की शिनाख्त हिरनी पाल (22) पुत्री त्रिलोकी पाल निवासी करारी थाना क्षेत्र के पवैया गांव की रहने वाली के रूप।में होनी बताई जा रही है। घटना स्थल पर ही चर्चा रही कि हिरनी का बकरी चराने को लेकर गांव के ही किसी परिवार से रविवार की सुबह विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा की उसी से अजीज होकर हिरानी घर से दूर निकल गयी और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हिरनी के फांसी पर लटकने की सूचना रविवार की शाम परिजनों को हुई तो परिजन भी रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। जानकारी होने पर दो थानों की पुलिस भी पहुंची।
एसपी सत्यनारायण प्रजापत का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है घटना के हर पहलुओ को ध्यान में रखते हुए परिजनों से बातचीत भी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है परिजन जैसे ही तहरीर देते हैं उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।








