कौशाम्बी: रिज़वी कॉलेज ऑफ लॉ के बच्चों ने किया थाने का भ्रमण,पारुल जायसवाल को बनाया गया एक दिन का थाना प्रभारी,
यूपी के कौशाम्बी जिले के करारी रिज़वी कॉलेज ऑफ लॉ के बच्चों को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत सदर कोतवाली मंझनपुर का भ्रमण कराया गया। कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राओं को थानों में शिकायत, निस्तारण सहित पुलिस के कार्य करने के तरीके से अवगत कराया गया।
इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह व मिशन शक्ति टीम प्रभारी एसआई राखी विश्वकर्मा ने साईबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क सहित समस्त हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। डॉक्टर रिज़वी कॉलेज ऑफ लॉ के परिचय डॉक्टर मोहम्मद जफर ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए छात्र – छात्राओं के हौसले की प्रशंसा किए।कार्यक्रम के आयोजनकर्ता आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य थानों में होने वाले कार्य के प्रति बच्चों को जागरूक करना है।
भ्रमण के दौरान बीए एल एल बी की छात्रा पारुल जायसवाल को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान पारुल जायसवाल ने जनशिकायत भी सुनी और पीड़ित को उचित कार्यवाही का आश्वासन भी दिया।
इस मौके पर लॉ कॉलेज के प्रिंसपल डॉ मोहम्मद ज़फर, प्रवक्ता एजाज़ अहमद, संगीता कपाड़िया, ज़किया सुल्ताना, हुसैन फात्मा मनीष पांडेय, दीपक चतुर्वेदी, अखिलेश कुमार मौजूद रहे।








