डीएम ने की कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा,सभी SDM को दस दस गांवों में विवादों की सूची बनाकर निस्तारित करने के दिए निर्देश 

कौशाम्बी: डीएम ने की कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा,सभी SDM को दस दस गांवों में विवादों की सूची बनाकर निस्तारित करने के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

डीएम ने वाणिज्यकर, परिवहन, स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन, खनन, विद्युत, वन विभाग, मण्डी, आबकारी एवं नगर निकाय के राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को और अधिक प्रवर्तन कार्य करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने तहसीलवार बड़े बकायेदारों से आर.सी. वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान आर.सी. वसूली में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी तहसीलदार/नायब तहसीलदार को प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी उप जिलाधिकारियों/तहसीलदारों को राजस्व वादों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

डीएम ने सभी एसडीएम को 10-10 गांवों की भूमि विवादों की सूची तैयार कर मौके पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर तथा स्वयं भी भ्रमण कर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने भू-माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण/समयबद्ध करने के निर्देश दिए। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के अन्तर्गत छूटे हुए किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराने के भी निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम (वि0/रा0) शालिनी प्रभाकर सहित व एडीएम (न्यायिक) ओम प्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor