तेज रफ्तार कार और सवारियों से भरी ई रिक्शा में टक्कर,दो हिस्सों में बंटा ई रिक्शा,आधा दर्जन लोग घायल

कौशाम्बी: तेज रफ्तार कार और सवारियों से भरी ई रिक्शा में टक्कर,दो हिस्सों में बंटा ई रिक्शा,आधा दर्जन लोग घायल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है,जहा तेज रफ्तार कार और सवारी लेकर दावत में जा रहे ई रिक्शा सवारों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई,टक्कर के बाद ई रिक्शा दो हिस्से में बंट गया और ई रिक्शा में सवार लोग सड़को पर इधर उधर बिखर गए,घटना के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा और जांच में जुट गई।

घटना मोहब्बतपुर पैंसा थाना क्षेत्र की है जहां मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नारा निवासी अब्दुल वहीद पुत्र स्व० अब्दुल जाहिद 55वर्ष अपने ई रिक्शा से नारा गांव से सवारी लेकर सैनी थाना क्षेत्र के नगियामई में वारिस के लड़के की शादी के वलीमा कार्यक्रम में जा रहे थे।जैसे ही ई रिक्शा बदबदा मोड पर पहुंचा तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार आई और ई रिक्शा से टकरा गई,हादसे में एकलाख उर्फ चांद पुत्र नजावत 46 वर्ष, सबीना पत्नी मो० महताब 40 वर्ष, गौसिया पुत्री मो० महताव 18 वर्ष,आरिस पुत्र एकलाख उर्फ चांन्द 12वर्ष, अलीना पुत्री एकलाख 8 वर्ष, हीबा पुत्री मो० महताब 8 माह, ईनमा पुत्री मो0 महताब 8 वर्ष, सन्नो बेगम पत्नी एकलाख 40 वर्ष, नगीना पत्नी अफसार 45 वर्ष, जुबैदा पत्नी अंसार अहमद 35 वर्ष घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से CHC सिराथू भेजा, जहां हालत नाजुक होने पर सभी को जिला अस्पताल रिफर कर दिया जहां इलाज चल रहा है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor