नगर पालिका मंझनपुर में सकुशल सम्पन्न हुई बोर्ड कमेटी की बैठक,66 करोड़ से विकास का प्रस्ताव सर्वसम्मति से हुआ पास

कौशाम्बी: नगर पालिका मंझनपुर में सकुशल सम्पन्न हुई बोर्ड कमेटी की बैठक,66 करोड़ से विकास का प्रस्ताव सर्वसम्मति से हुआ पास,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद मंझनपुर के सभागार में मंगलवार को बोर्ड कमेटी की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जिसमें नगर के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित सभी सभासदों ने स्वच्छता, व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव और विचार रखे।बैठक में 66 करोड़ से विकास का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया।

बैठक के दौरान नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के संकल्प को दोहराया गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मंझनपुर को बेहतर नगर के रूप में स्थापित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है और नगर पालिका की पूरी टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है।

इस अवसर पर अवर अभियंता ओमकार पटेल, लेखा लिपिक संजय कुमार गुप्ता सहित नगर पालिका के सभी सभासद उपस्थित रहे। बैठक में विकास कार्यों को गति देने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक को सफल और सकारात्मक बताया गया, जिसमें नगर के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति भी बनी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor