सड़क पर स्कूल बस खड़ी कर चालक उतारने लगा बच्चे,पीछे से टकरा गई ट्रक,बड़ा हादसा टला,दो बच्चे घायल

कौशाम्बी: सड़क पर स्कूल बस खड़ी कर चालक उतारने लगा बच्चे,पीछे से टकरा गई ट्रक,बड़ा हादसा टला,दो बच्चे घायल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को वापस छोड़ने जा रही स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई,बस का चालक सड़क पर स्कूल बस खड़ी कर चालक उतारने लगा तभी पीछे से एक ट्रक आकर टकरा गई,हादसे में दो स्कूली बच्चे घायल हो गए,गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र की है जहा शुक्रवार को एम वी कान्वेंट स्कूल की एक स्कूली बस बच्चों को स्कूल से वापस छोड़ने जा रही थी, हाइवे पर बस चालक बस को खड़ी कर बच्चों को उतारने लगा,तभी पीछे से आ रही कंटेनर ने अचानक ब्रेक मार दिया,दो वाहनों के अचानक सड़क पर खड़े हो जाने से तीसरी ट्रक का चालक अनियंत्रित हो गया और कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दिया,जिससे आगे खड़े कंटेनर में टक्कर के कारण बस में टक्कर हो गई, स्कूल की बस में सवार दो बच्चों को मामूली चोटें आई है।

घटना की सूचना पर पहुँची कोखराज थाना पुलिस हाइवे पर खड़ी गाड़ियों को सैफ में कराकर रास्ता क्लियर किया और मामलेकी जाँच पड़ताल मे जुटी हुई हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor