कौशाम्बी में रिश्ते में विश्वासघात का मामला,भांजे ने ही हड़प ली मामा के हिस्से की जमीन,रुपए भी लेने के बाद नहीं दी जमीन, दर दर भटक रहा मामा

कौशाम्बी: कौशाम्बी में रिश्ते में विश्वासघात का मामला,भांजे ने ही हड़प ली मामा के हिस्से की जमीन,रुपए भी लेने के बाद नहीं दी जमीन, दर दर भटक रहा मामा,

यूपी के कौशाम्बी जिले में रिश्ते में विश्वासघात करने का मामला सामने आया है जहां एक युवक ने अपने ही मामा के घर कर रहकर नाना से सऊदी में काम कर रहे मामा के हिस्से की जमीन का धोखे से बैनामा करा लिया,जबकि वही मामा अपने पिता और भांजे का पूरा खर्च उठता था और हर महीने सऊदी से रुपए भी भेजता था,जमीन का बैनामा कार्य जाने की जानकारी होने पर जब वह घर वापस आया तो भांजे से उससे 6 लाख रुपए की मांग की और जमीन वापस करने की बात कही,मामा ने जब उसे 6 लाख रुपए दे दिए तब पर भी जमीन उसके नाम नहीं की और दूसरे के हाथ जमीन का सौदा कर रहा है।पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कर न्याय और मदद की गुहार लगाई है।

मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र का है जहा के अंसार अहमद पुत्र इड्डु मियां ने पुलिस और मुख्यमंत्री को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मेरा भांजा यासीन मेरे साथ ही रहता था, मेरे पिता इड्डु कि तबियत खराब हो गई थी, जिससे उस समय 25000 रूपये यासीन से लेकर साथ मे रहकर प्रयागराज मे इलाज कराया पर तबियत सही नही रहती थी,चूंकि पिता बहुत बुजुर्ग हो चुके थे और मेरे अपने सगे भाई मुख्तार अहमद से लडवाकर उसका फायदा लेने के लिए बड़ी चतुराई से मन मे खोट रखते हुए हम समझ नही पाये जिससे हमको बोला चलो अब्बा को लेकर रजिस्ट्री ऑफिस तुम गवाह बन जाना और हमारे नाम रजिस्ट्री करवा दो, सब सही हो जायेंगे तो हमने कभी नही सोचा था की ये बेमानी करेगा और मेरे साथ रहता ही था मैंने जरा भी कुछ नही सोचा और जाकर रजिस्ट्री करवा दिया और जब मेरे बड़े भाई मुख्तार ने जाना तो पंचायत हुई जिसमे मेरे अपनी बहन भाई परिवार और यासीन के साथी न्याब अहमद के सामने तय हुआ की हम बैनामा वापस कर देंगे, तो मेरे परिवार के बड़े भाई बब्बू खत्म हो गए।

मामला कुछ दिन बीत गया और खाडी देश का बीजा मंगवाकर यासीन ने मुझे भेज दिया और मै कमाने लगा तो मै पांच साल वही गुजार दिया, इतने मे मेरे अपने सगे भाई मुख्तार अहमद 2014 मे खत्म हो गए फिर मै सऊदी से आया तो बात किया जमीन लिख दो अब मेरे भाई भी नही है उनके बच्चे क्या करेंगे तब बोला परेशांन मत हो मेरे ही पास है खर्चा लगेगा जाओ कमाओ कर देंगे क्या भरोसा नही है क्या मै चला गया। फिर मेरी अपने सगी भाभी भी खत्म हो गई जो मुख्तार की बीवी थी,फिर मेरे अपने यतीम भतीजे भतीजी कहने लगे मेरा अब कोई नही इस दुनिया मे मेरा पापा का खेत वापस करवा दो तो फिर मै सऊदी से वापस आया और यासीन से कहा ठीक है 6 लाख रुपया दो तभी देंगे।

उसकी बात का भरोसा करके उसे 4 लाख रूपये खाते तथा दो लाख नकद दिया। इस प्रकार खाते में पैसा 86 हजार रूपया अपने लड़के मो० अनस से उसकी पत्नी साजिया बेगम के खाते में मंगवाया। इस प्रकार लगभग छः लाख रूपयां देने के बाद अब वह पूरी तरह से मुकर गया और कहा कि न तो जमीन वापस करेंगे और न ही पैसा वापस करेंगे आपको जो करना है कर लो। इस प्रकार मेरा पूरा परिवार बहुत सदमे में है।

कई बार पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई उल्टा मेरा भानजा हमारे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor