कौशाम्बी: भाजपा की नगर पालिका अध्यक्ष के पति पर जेसीबी से जबरन सीसी सड़क खोदने और दीवाल गिराने का आरोप,आधी रात को गुर्गों के साथ पहुंचे और सड़क खोदकर गिरा दी दीवाल,विरोध पर धमकी भी दी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में योगी सरकार के सख्त आदेश के बावजूद भाजपा के ही लोग आम जनता को परेशान करने और जबरन जमीन कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे है,सरकार का एंटी भू माफिया पोर्टल भी इन पर काम नहीं कर रहा है,आरोप है कि भाजपा की नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष के पति के इशारे पर देर रात नगर पालिका के कर्मचारी और दर्जनों गुर्गे जेसीबी लेकर पहुंचे और कुछ दिनों पहले बनी हुई सीसी सड़क और दीवाल को गिरवा दिया,यही नहीं विरोध करने पर धमकी भी दी गई।स्थानीय लोगों ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस और उच्च अधिकारियों से की है।
मामला नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 24 बिसुई रोड का है जहा के अजय मौर्य ने कोखराज थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीती रात लगभग दस बजे नगर पालिका अध्यक्ष के पति आशीष के कई गुर्गे जेसीबी लेकर आए और कुछ दिनों पहले बनी हुई सीसी सड़क को खोद दिया,यही नहीं उन लोगों ने उसकी जमीन पर बनी हुई दीवाल को भी गिरा दिया,विरोध करने पर उन लोगों ने उसे धमकी भी दी है।
शिकायतकर्ता अजय ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पूर्व भी यह लोग जबरन आबादी की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आए थे,तब उसके डायल 112 को फोन कर दिया था ,पुलिस के आने पर सभी भाग गए थे,लेकिन बीती रात जबरन जेसीबी लेकर आए और सार्वजनिक रास्ते की सीसी सड़क को खोदकर उसकी दीवाल को भी गिरा दिया और विरोध करने पर धमकी दिया कि उनका कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा,उनकी सरकार है और उनका प्रशासन भी है,कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा।शिकायकर्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की है।
इस सम्बन्ध में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह नगर पालिका का मामला है,नगर पालिका की जमीन है या आबादी की जमीन है यह यह निर्धारण एसडीएम ही कर सकते है,शिकायतकर्ता एसडीएम के पास जाए और उनके यहां शिकायत करे।
इस सम्बन्ध में कोखराज थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज समस्या समाधान दिवस में यह शिकायत आई थी,इस संबंध नगर पालिका ईओ राम सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल को जांच के लिए कहा गया है,जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आयेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इस सम्बन्ध में नगर पालिका के ईओ राम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी माता जी की बरखी थी,वह अवकाश पर है,सोमवार को आयेंगे तो इसकी जानकारी करने के बाद ही कोई कार्रवाई करेंगे।








