कौशाम्बी: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को कमरे में बंद कर खोल दी LPG गैस,मचा हड़कंप,पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू,
यूपी के कौशाम्बी जिले में पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक ने खुद को कमरे में बंद कर LPG गैस सिलेंडर को खोल दिया,गैस लीक हुई तो पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया,गैस सिलेंडर में ब्लास्ट किए जाने की धमकी के बाद डायल 112,भरवारी चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची,पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने पर युवक ने कड़ी मशक्कत के बाद गैस सिलेंडर को बंद कर दरवाजा खोला,जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के केशव नगर मोहल्ले की है जहा के बड़कू सिंह पुत्र कमल सिंह का किसी महिला के साथ अवैध संबंध को लेकर पत्नी द्वारा आए दिन शक करने के चलते विवाद हो गया,विवाद के बाद दोनों में जमकर कहासुनी हुई,जिसके बाद बड़कू सिंह ने पत्नी और बच्चों को घर से बाहर निकालकर खुद को कमरे में बंद कर लिया और गैस सिलेंडर से गैस खोल दी,जिसके बाद गैस पूरे कमरे और घर में फैल गई,गैस की बदबू मोहल्ले में आने लगी तो मोहल्ले में लोगों ने डायल 112 पुलिस को फोन कर दिया।
लोगो की सूचना के बाद डायल 112 पुलिस ने फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस चौकी को भी सूचना दे दी,सूचना कर भरवारी चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ समझाने का प्रयास किया,कड़ी मशक्कत के बाद बड़कू ने पत्नी से माफी मंगवाने की बात कर कमरे का दरवाजा खोल दिया और पुलिस ने उसकी बाहर निकाल कर राहत की सांस ली।इस दौरान पूरे मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।








