कौशाम्बी: खेत की तरफ गई महिला की करंट लगने से हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में रविवार की सुबह खेत की तरफ गई एक महिला बिजली के करंट की चपेट में आ गई, जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई परिवार और गांव के लोग उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई,महिला की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया,महिला के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं, सूचना पाकर महिला के ससुराल के लोग और बच्चे भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।
घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज की है जहा की रवीना देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी नरेश की शादी सैनी कोतवाली क्षेत्र के पचम्बा में हुई है,इस समय वह अपने पिता लवकुश के घर शनिवार को घूमने के लिए आई थी, रविवार की सुबह महिला खेत की तरफ गई हुई थी, जहां महिला को करंट का तेज झटका लगा,करंट लगते ही महिला गंभीर रूप से झुलस गई और जमीन पर गिर गई। करंट लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना परिवार के लोगों को दी और महिला को लेकर मूरतगंज अस्पताल गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने महिला को मृतक घोषित कर दिया।
महिला की मौत से उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है,महिला के पांच बच्चे हैं,सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वही घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।








