कौशाम्बी: ई रिक्शा के चलते भरवारी का रेलवे क्रासिंग का फाटक टूटा,घंटों धूप में खड़े रहे राहगीर,बनाने में जुटे रहे रेलकर्मी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में हावड़ा दिल्ली रेलवे रूट का व्यस्ततम रेलवे क्रासिंग भरवारी का रेलवे फाटक बुधवार की सुबह अचानक टूट गया,रेलवे फाटक के टूट जाने से एलर्ट का सायरन बजने लगा,तत्काल रेलवे के कर्मचारी पहुंचे और गेट को किसी प्रकार से बंद कर दिया और रेलवे फाटक को बनाने में जुट गए,घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे के कर्मचारियों ने रेलवे फाटक को ठीक किया और यातायात सुचारू रूप से बहाल कराया गया,इस दौरान घंटे भर से अधिक समय तक राहगीर,साइकिल सवार और बाइक सवार धूप में खड़े रहे और परेशान रहें।
बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह अचानक भरवारी के रेलवे फाटक को बंद करते समय एक ई रिक्शा चालक घुस गया और रेलवे फाटक टेढ़ा हो गया और टूट गया,रेलवे फाटक टूटा देख ई रिक्शा चालक फरार हो गया,रेलवे फाटक के टूटने की सूचना पर रेलवे के आधा दर्जन कर्मचारी पहुंचे और उसे ठीक करने में जुट गए।उस दौरान कड़ी धूप में राहगीर,साइकिल सवार और बाइक सवार परेशान रहे।वही रेलवे और स्थानीय पुलिस राहगीरों को समझाने में और ट्रैफिक को क्लियर कराने में जुटी रही।







