कौशाम्बी: एक्सिस बैंक भरवारी में निःशुल्क नेत्र शिविर लगाकर लोगों की आंखों की हुई जांच,चश्मा भी किया गया वितरित,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक्सिस बैंक की भरवारी शाखा में एनुअल डे पर एक्सिस बैंक और ASG आई हॉस्पिटल के संयुक्त सौजन्य से आंखों की जांच के लिए निःशुल्क शिविर लगाया गया,इस शिविर का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी शैले ब्यास एवं ब्रांच मैनेजर नदीम खान ने किया।
एक्सिस बैंक की भरवारी शाखा में एनुअल डे पर केक काटकर कर्मचारियों ने ब्रांच की तीसरी वर्षगांठ मनाई,इस दौरान अभी ने एक दूसरे को केक खिलाकर एवं मिठाई खिलाकर खुशियों को सेलिब्रेट किया।
इस नेत्र शिविर में ऑप्टोमेट्रिक्स डाक्टर अभिनव कुमार ने लोगो की आंखों की जांच मशीन एवं मैनुअल रूप से की एवं जिन्हें चश्मे की आवश्यकता थी उन्हें चश्मा भी दिया गया।
इस कार्यक्रम में ब्रांच मैनेजर नदीम खान,असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर सृजन सिंह,असिस्टेंट मैनेजर संदीप झा,एसिस्टेंट मैनेजर द्वितीय ऋषभ तिवारी,डिप्टी मैनेजर मित्र प्रकाश द्विवेदी,लोन मैनेजर नीरज केसरवानी,फील्ड आफिसर संदीप शुक्ला,जितेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।








