एसडीएम सिराथू ने ग्राम कन्थुआ में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर निस्तारण के दौरान सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जों को जेसीबी से कराया अतिक्रमण मुक्त

कौशाम्बी: एसडीएम सिराथू ने ग्राम कन्थुआ में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर निस्तारण के दौरान सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जों को जेसीबी से कराया अतिक्रमण मुक्त,

यूपी के कौशाम्बी जिले के सिराथू एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत बुधवार को ग्राम कन्थुआ में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।

एसडीएम की उपस्थिति में कुल 05 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जिसमें 04 शिकायतें सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे से सम्बन्धित थी। ग्राम की गाटा संख्या-424 नवीन परती, गाटा संख्या-358 बंजर, गाटा संख्या-361 तालाब एवं गाटा संख्या-59(क) बंजर खाते की भूमि है, जिस पर हुए अवैध कब्जों को मौके पर ही ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कराकर समस्या का निस्तारण किया गया। अस्थाई निर्माण-बाउण्ड्रीवाल व टीनशेड डालकर अवैध कब्जा किया गया था, जिसे अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसके साथ ही अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्ध पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई। कैम्प में आमजन को भूमि विवाद से बचने एवं कोर्ट से भूमि विवाद निपटाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दिया गया।

एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor