कौशाम्बी: CBSE हाईस्कूल 2026 के परीक्षा परिणाम में भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी का शानदार प्रदर्शन:अहम कुशवाहा बने 98.2% के साथ स्कूल टॉपर,
यूपी के कौशाम्बी जिले में 15 अप्रैल 2026 को घोषित हुए सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर न केवल अपने स्कूल बल्कि अपने माता-पिता का भी नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बलैया गंगाराबोइना ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र अहम कुशवाहा ने 98.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
इसी क्रम में रौनक केसरवानी ने 95.4% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा रचित केशरवानी ने 94.4% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के अनेक छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इनमें प्रमुख रूप से उत्कर्ष केसरवानी (93.6%), श्रेयांश सिंह (93%), तान्या विद्यार्थी (92.8%), आयुषी सिंह (92.6%), एंजेलिना आर सिंह (92%), उज्ज्वल कुमार एवं सत्यप्रकाश (91.8%), युग मिश्रा (91.6%) तथा शौर्य केशरवानी (90%) शामिल हैं।
विद्यालय के निदेशक संदीप सक्सेना ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने समस्त छात्रों को बधाई देते हुए समस्त अध्यापकों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बलैया गंगाराबोइना,उप-प्रधानाचार्य सुधाकर सिंह,कॉर्डिनेटर नसीम अंसारी,शिक्षक अवधेश मिश्रा,सुशील श्रीवास्तव तथा नागेंद्र द्विवेदी सहित समस्त अध्यापकों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।








