स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए राज्य मिशन निदेशालय स्तर के अधिकारियों की टीम ने मंझनपुर नगर पालिका का किया निरीक्षण

कौशाम्बी: स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए राज्य मिशन निदेशालय स्तर के अधिकारियों की टीम ने मंझनपुर नगर पालिका का किया निरीक्षण,

यूपी के कौशाम्बी जिले में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 का फील्ड असेसमेंट 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ की जा रही है। इस सर्वेक्षण के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार विभिन्न मानकों के आधार पर नगरीय निकायों की रैंकिंग निर्धारित की जाएगी।

इसी क्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के दृष्टिगत गार्बेज फ्री सिटी स्टार रेटिंग एवं ओडीएफ प्रमाणीकरण प्राप्त करने तथा उसमें अपेक्षित सुधार सुनिश्चित किए जाने हेतु राज्य मिशन निदेशालय स्तर से सहायक निदेशक मो० असलम अंसारी एवं मण्डल प्रबन्धक आशीष गोस्वामी, मण्डल कार्यक्रम प्रबन्धक अनमोल रतन सिंह, तथा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर बीरेन्द्र कुमार (फौजी) द्वारा पालिका परिषद मंझनपुर में भ्रमण किया गया।

इसके उपरान्त कौशाम्बी जिले के अन्य समस्त निकायों में सहायक निदेशक मो० असलम अंसारी एवं मंण्डल प्रबन्धक आशीष गोस्वामी, मण्डल कार्यक्रम प्रबन्धक अनमोल रतन सिंह, द्वारा भ्रमण किया गया। इस दौरान विभिन्न नगर निकायों का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों द्वारा विशेष रूप से कचरा प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था, ओडीएफ की स्थिति एवं जन सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया, ताकि जनपद के सभी निकाय स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

इस अवसर पर जनपद कौशाम्बी के समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मंझनपुर लेखा लिपिक संजय कुमार गुप्ता व अवर अभियन्ता ओमकार पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक राजन चौबे, जियो स्टेट से अरूण सिंह एवं रोहित निर्मल, सूर्य प्रकाश उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor