नगर पालिका भरवारी में बोर्ड कमेटी की बैठक सम्पन्न,बैठक में विकास के लिए 106.93 करोड़ का बजट अनुमोदित

कौशाम्बी: नगर पालिका भरवारी में बोर्ड कमेटी की बैठक सम्पन्न,बैठक में विकास के लिए 106.93 करोड़ का बजट अनुमोदित,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में बुधवार को बोर्ड कमेटी की बैठक आयोजित की गई । बोर्ड कमेटी की बैठक में नगर पालिका के ईओ व सभी वार्डों के सभासदों के साथ-साथ नामित सभासद भी मौजूद रहे । इस दौरान नगर क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों को लेकर सभासदों द्वारा तमाम तरह के प्रपोजल दिए गए । साथ ही नगर के तमाम विकास कार्यों संबंधित सुझाव दिए गए ।

नगर पालिका की बोर्ड कमेटी की बैठक के बाद ईओ राम सिंह ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष को लेकर सभी सभासदों द्वारा मिले अनुमोदन की लागत लगभग 106.93 करोड़ का बजट अनुमोदित हुआ है जो कि आने वाले वित्तीय वर्ष में नगर पालिका को विकास कराने के लिए मिल सकता है । ईओ ने बताया कि कुल 13 तरह के कामों को कराने का बजट का आने का अनुमोदन है जिसे बोर्ड कमेटी ने सर्व सम्मति से पास किया है।

नगर पालिका में कराए जाने वाले 13 कामों का हुआ अनुमोदन..

इसमें राज्य वित्त आयोग के लिए 38.88, 15वां वित्त आयोग निर्दिष्ट अनुदान के लिए 6.82 15वां वित्त आयोग बुनियादी अनुदान 4.254, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 12.70, पेयजल हेतु व्यवस्था योजना 1.17, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना 1.71, वंदन योजना 1.99, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना 35.54 , 02 प्रतिशत स्टांप शुल्क 0.97, अंत्येष्टि स्थल विकास योजना 0.48, उपवन योजना 1.48, गृह कर 0.50 लाइसेंस शुल्क 26 मदों से 0.15 कुल मिलाकर 106.93 करोड़ का बजट अनुमोदित हुआ।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor