डीएम ने भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का किया स्थलीय सत्यापन,राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने सभी शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण

कौशाम्बी: डीएम ने भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का किया स्थलीय सत्यापन,राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने सभी शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने टॉप-10 “भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अन्तर्गत गुरुवार को ग्राम बिदनपुर आमद करारी में आयोजित कैम्प में भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया।

डीएम ने भूमि विवाद से सम्बन्धित 04 शिकायतों में दोनों पक्षों को सुना एवं एसडीएम सिराथू को मौके पर जाकर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सभी शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

कैम्प में ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि ग्राम की सबसे बड़ी समस्या रेलवे अण्डरपास में जल-जमाव होता है, जिस पर डीएम ने एसडीएम को मौके का निरीक्षण कर रेलवे अधिकारियों से समन्वय कर समस्या को निस्तारित कराने के निर्देश दिए।

कैम्प में गाटा संख्या-312, जो तालाब की भूमि है एवं गाटा संख्या-284, जो खलिहान की भूमि है, इन दोनों गाटों पर अवैध कब्जे की शिकायत का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही एसडीएम सिराथू ने शिकायतकर्ता अखिलेश पाण्डेय के मिलजुल्ला गाटा के बटवारे के दृष्टिगत भौतिक निरीक्षण कर अग्रिम कार्यवाही के लिए सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम ने आमजन से जमीन विवाद से बचने एवं न्यायायल से जमीनी विवाद निपटाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor