लव जिहाद को लेकर विहिप और बजरंग दल का प्रदर्शन,राष्ट्रपति को संबोधित सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: लव जिहाद को लेकर विहिप और बजरंग दल का प्रदर्शन,राष्ट्रपति को संबोधित सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर प्रदर्शन किया,प्रदर्शन के दौरान इस्लामिक कट्टरवाद और जिहादी मानसिकता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हम ‘बजरंग दल’ के कार्यकर्ता इस ज्ञापन के माध्यम से देश में वर्तमान में व्याप्त गंभीर चुनौतियों और समाज विरोधी गतिविधियों की ओर आपका ध्यानाकर्षण करना चाहते हैं। देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाली ‘विकृत जिहादी मानसिकता’ वर्तमान में राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और सद्भाव के लिए एक बड़ा खतरा बन गई है।

विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

इस दौरान जिला संयोजक धीरेन्द्र सिंह,विवेक जायसवाल,रूपेंद्र शर्मा,भानु प्रताप,सु इल केसरवानी,रोहित पांडे,हिमांशु गुप्ता,रामजी चौरसिया,रामशरण मौर्य,सत्यम,विजय प्रकाश,कुंवर चंद्र,राजेंद्र पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor