कौशाम्बी: घर के अंदर घुसकर महिला की हत्या से सनसनी,एसपी सहित भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक महिला की हत्या से सनसनी मच गई,घटना की सूचना पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत सहित भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुटी हुई है।
घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उसरैना की है जहा एक 25 वर्षीय महिला की घर के अन्दर अज्ञात युवक ने सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी और फरार हो गया।
घटना की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य संकलन के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। एसपी ने घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 03 टीमों का गठन किया है।मृतका के परिजनों में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई कर रही है।








