शोषण और अन्याय के विरुद्ध अनवरत क्रांति की शौर्य गाथा है बाबासाहब का संपूर्ण जीवन – हरिओम मिश्रा

कौशाम्बी: शोषण और अन्याय के विरुद्ध अनवरत क्रांति की शौर्य गाथा है बाबासाहब का संपूर्ण जीवन – हरिओम मिश्रा,

यूपी के कौशाम्बी जिले के विधानसभा मंझनपुर के ब्लॉक सभागार में बाबासाहब सम्मान अभियान की विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी को मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ हरिओम मिश्रा ने जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया।

मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने बाबासाहब के जीवन संघर्ष और भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर का नाम हम सभी आदर के साथ लेते हैं और उनके विचारों को सदैव अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब देश के प्रथम कानून मंत्री रहे और उनके द्वारा निर्मित संविधान का हम सभी निष्ठापूर्वक पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतरत्न बाबासाहब भारतीय सामाजिक राजनीतिक आंदोलन के एक ऐसे पुरोधा रहे हैं,जिन्होंने जीवनपर्यंत समाज आखिरी पायदान पर संघर्षरत व्यक्तियों की बेहतरी के लिए कार्य किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बाबासाहब के जीवन संघर्ष और भारतीय संविधान के महत्व के बारे में अपनी जानकारी को साझा करते हुए कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर का व्यक्तित्व और कृतित्व इतना व्यापक है कि उनके बारे में जितना कहा जाए वह कम ही है,देश की आजादी से पहले भी बाबासाहब की महत्वपूर्ण भूमिका रही और आजादी के आजादी के बाद भी उन्होंने राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया, बाबा साहब एक महान विधिवेत्ता,समाज सुधारक,प्रख्यात प्रोफेसर,समाजशास्त्री और भारतीय संविधान के निर्माता थे। बाबासाहब एक समाज चाहते थे जिसमें वर्ण और जाति का आधार नहीं बल्कि समता व मानवीय गरिमा सर्वोपरि हो और समाज में जन्म वंश और लिंग के आधार पर किसी प्रकार के भेदभाव की कोई गुंजाइश न हो।भारतीय जनता पार्टी ने देश ही नहीं,बल्कि विश्व स्तर पर बाबा साहब की कीर्ति और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके विचारों को वैश्विक पहचान मिली है।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर वीरेंद्र सरोज फौजी,जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र पटेल,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मंझनपुर हुबलाल दिवाकर,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीतू कनौजिया,सुरेश नागर चौधरी सहित पार्टी पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,कार्यकता उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor