कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती,जिलाध्यक्ष बोले भगवान परशुराम ने 21 बार अधर्मी राजाओं का किया संहार

कौशाम्बी: कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती,जिलाध्यक्ष बोले भगवान परशुराम ने 21 बार अधर्मी राजाओं का किया संहार,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के आवास पर एवं उनके नेतृत्व में भव्य संगोष्ठी के साथ भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई ।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को भगवान परशुराम के बारे में बताया गया और प्रसाद वितरण किया गया।

इस दौरान कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि भगवान परशुराम,भगवान विष्णु के छठे अवतार थे, जिनका जन्म महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका के घर अत्याचारी क्षत्रियों का नाश कर धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। भगवान शिवजी से प्राप्त दिव्य ‘परशु’ (फरसा) धारण करने के कारण वे परशुराम कहलाए। उन्होंने 21 बार अधर्मी राजाओं का संहार किया और वे चिरंजीवी (अमर) माने जाते हैं,जो आज भी पृथ्वी पर हैं। ऐसे में उनकी जयंती के अवसर पर एक भव्य संगोष्ठी के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आर्चाय भूपेंद्र नारायण शुक्ला,पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,दीपक पाण्डेय बाबू जी,आशीष मिश्रा पप्पू, कौशलेश द्विवेदी,सोमप्रकाश मिश्रा,अलकमा उस्मानी ,उदय यादव,रामसूरत रैदास, सुरेन्द्र शुक्ला, श्याम सिंह भदौरिया,रावेंद्र यादव,अशोक पाण्डेय, महेंद्र मिश्रा,अमित पाण्डेय, रविन्द्र पाण्डेय,अंकित पाण्डेय,प्रभात पाण्डेय,कुलदीप पाण्डेय, रविन्द्र द्विवेदी,बृजेंद्र पाण्डेय,रमेश यादव, आयूष यादव,अभिषेक राय, बिफई लाल,इंद्रपाल रैदास, निक्की पाण्डेय,रविनाथ मिश्रा,नितिन पाण्डेय, आनन्द देव पाण्डेय,विनोद पाण्डेय,अशोक तिवारी,कल्लू पाण्डेय,रोहित पाण्डेय, शुभेन्द्र यादव,छविनाथ पाण्डेय,ऋतुराज उपाध्याय,गंगा प्रसाद पाठक,विक्की तिवारी, रवि पाण्डेय,विक्रम तिवारी,जुगेश त्रिपाठी,शिवदत्त मिश्रा,मनोज शुक्ला,दीपू पाण्डेय,राम मिश्रा,सुशील मिश्रा,महेंद्र मिश्रा,कैलाश केसरवानी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor