कौशाम्बी: डीएम ने भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का किया स्थलीय सत्यापन,राजस्व निरीक्षक को सस्पेंड करने के दिए निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ.अमित पाल ने “टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अन्तर्गत सोमवार को ग्राम जुनैदपुर में आयोजित कैम्प में भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया।
डीएम ने एसडीएम को भूमि विवाद से सम्बन्धित गाटा संख्या 125, जो खतौनी में चकमार्ग के नाम से दर्ज है, पर हुए अवैध अतिक्रमण को तत्काल मौके पर जाकर हटवाने के निर्देश दिए।
डीएम ने एसडीएम से कहा कि आइ.जी.आर.एस., सीएम हेल्पलाइन एवं आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर समस्या को निस्तारित कराई जाए।
डीएम ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर राजस्व निरीक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिए।








