कौशाम्बी: CCTV से लैस नगर पालिका भरवारी में चोरी से हड़कंप,आलमारी तोड़कर महत्वपूर्ण फाइलें और 40 हजार की हुई चोरी,जांच में जुटी पुलिस,
यूपी के कौशाम्बी जिले में CCTV से लैस नगर पालिका भरवारी में चोरी से हड़कंप मच गया,खिड़की से घुसे चोरो ने लेखा लिपिक की आलमारी को तोड़कर महत्वपूर्ण फाइलें और जलमूल्य और हाउस टैक्स का वसूली गया 40 हजार 300 रुपए भी चोर चोरी कर ले गए,सुबह कर्मचारी ने ऑफिस का दरवाजा खोला तो पता चला,चोरी की सूचना पर ईओ राम सिंह पहुंचे और जांच पड़ताल कर कोखराज थाना पुलिस को लिखित सूचना दी,सूचना पर पहुंचीं पुलिस जांच में जुटी हुई है।
मामला नगर पालिका परिषद भरवारी के नवीपुर स्थित अंबेडकर भवन कार्यालय में देर रात चोरों ने लेखा लिपिक बबलू गौतम की आलमारी तोड़कर महत्वपूर्ण फाइलें और जलमूल्य और हाउस टैक्स का वसूला गया 40 हजार रुपए भी चोरी कर लिया,चोरी की जानकारी सुबह कर्मचारी द्वारा दरवाजा खोलने के बाद पता चला,जिसकी सूचना ईओ राम सिंह ने पुलिस को दी है।
चोरी की घटना ऐसे कार्यालय में घटित हुई जहां का पूरा का पूरा नगर पालिका कार्यालय CCTV कैमरे से लैस है।CCTV कैमरे से लैस कार्यालय में चोरी की यह घटना किसी के गले से उतर नहीं रही है,वही CCTV कैमरे में कुछ भी रिकॉर्ड नहीं हुआ है,जिसके चलते कुछ लोग दबे जुबान से कह रहे है कि कही नगर पालिका में किए गए भ्रष्टाचार की आधिकारिक जांच के लपेट में न आ जाए इसके लिए महत्वपूर्ण फाइलें गायब कर दी गई है।
वहीं ईओ राम सिंह से इस सम्बन्ध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि देर रात अज्ञात चोरों ने लेखा लिपिक की आलमारी तोड़कर कई महत्वपूर्ण फाइलें चोरी कर ली है,यही नहीं आलमारी में जलमूल्य और हाउस टैक्स की वसूली का 40 हजार 300 रुपया भी चोरों ने चोरी कर लिया है।जब ईओ से CCTV के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि नगर पालिका कार्यालय में लगे हुए CCTV कैमरे बिजली नहीं होने के चलते बंद हो गए थे, जिसकी रिकॉर्डिंग नहीं हो पाई है,CCTV फुटेज देखी जा रही है,यदि कुछ रिकॉर्ड हुआ होगा तो घटना की जानकारी में मदद मिलेगी।








