ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत में बाइक सवार कालेज कर्मचारी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कौशाम्बी: ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत में बाइक सवार कालेज कर्मचारी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सैनी कोतवाली क्षेत्र के श्री का पुरवा के पास सोमवार की सुबह रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, बताया जा रहा है की बाइक सवार युवक जीजीआईसी कॉलेज में अपनी ड्यूटी करने जा रहा था और वह जीजीआईसी कॉलेज में चपरासी के पद पर तैनात था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लिखा पड़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है।

घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई के रहने वाले हीरा लाल( 35) पुत्र छोटे पाल जीजीआईसी कॉलेज में चपरासी के पद पर तैनात थे। सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे वह रोज की तरह वह अपने बाइक से स्कूल ड्यूटी पर जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने श्री का पुरवा गांव के पास जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक को गंभीर चोटे आई जिसे स्थानीय लोग एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जा रहे थे जहां उनके रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी होने पर मृतक के की पत्नी प्रीति व बेटे आदित्य, आर्यन व बेटी मधु का रो रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लिखापढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor