कौशाम्बी: ट्रेन की टक्कर से व्यापारी की मौत,परिवार में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां महमूदपुर मनौरी में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने में जुट गई। काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान अरविंद केसरवानी उर्फ सोनू, पुत्र स्वर्गीय शिवमूरत केसरवानी के रूप में हुई।
परिजनों के मुताबिक, अरविंद केसरवानी रोजी-रोटी के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते थे और अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।








