वेतन बढ़ोत्तरी समेत विभिन्न मांगो को लेकर PRD जवानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन,मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: वेतन बढ़ोत्तरी समेत विभिन्न मांगो को लेकर PRD जवानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन,मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में कल्जट्रेट परिसर में वेतन बढ़ोत्तरी समेत विभिन्न मांगो को लेकर PRD जवानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया,PRD जवानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।

PRD जवानों ने प्रदर्शन के दौरान सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि जिले में तैनात PRD जवान लगातार उत्पीड़न व शोषण के शिकार हो रहे हैं,वह लगातार शासन प्रशासन को इसकी जानकारी भी दे रहे है और मदद की गुहार लगा रहे है,लेकिन PRD जवानों की समस्याओं का निवारण नहीं हो पाया।

PRD जवानो ने बताया कि हाईकोर्ट इलाहाबाद में न्यायाधीश पंकज भाटिया द्वारा पारित आदेश दिनांक 03/08/2023 को रिट याचिका संख्या 2829/2022 का अक्षरशः पालन किया जाए। जिससे न्याय मिल सके,बताया कि समस्त जवानों को 365 दिन का रोजगार दिया जाए, जवानों की ड्यूटी NIC द्वारा संचालित किया जाए अन्यथा हम सभी पी आर डी जवान जिला प्रशासन एवं मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होना पड़ेगा।

इस दौरान सैकड़ो की संख्या में PRD जवान मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor