कौशाम्बी: महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रयागराज की पूर्व महापौर ने प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप,बोली महिला से जन्मे ही कर रहे महिला का विरोध,
यूपी के कौशाम्बी जिले में महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा ने आक्रामक रणनीति बनाई है,इस मुद्दे पर अब भाजपा गांव- गांव दस्तक दे रही है।जिसको लेकर महिला आक्रोश कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे है।
मंझनपुर नगर पालिका कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर जमकर विपक्ष पर हमला बोला,उन्होंने कहा कि विपक्ष की महिलाओं का अपमान करने और महिला विरोधी मानसिकता है,विपक्ष की मानसिकता से पूरे देश में आक्रोश है।
पूर्व महापौर ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि संसद में महिला आरक्षण बिल विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता की वजह से पास नहीं हो पाया है, उन्होंने इसको लेकर विपक्ष खासकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें विधानसभा व लोकसभा में अधिक प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री यह बिल लाए थे,लेकिन विपक्ष ने इस पर जिस तरह का रवैया अपनाया, वह उनकी “दूषित मानसिकता” को दर्शाता है।
पूर्व महापौर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है, वर्ष 2023 में महिला सशक्तिकरण से जुड़ा बिल पास होने के बाद अब सरकार महिलाओं को और अधिक अधिकार और भागीदारी देने की दिशा में आगे बढ़ रही है,लेकिन विपक्ष इसका विरोध कर महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़ा दिखाई दे रहा है, जिसकी वजह से बिल संसद में पास नहीं हुआ।
सपा सांसद डिम्पल यादव के महिलाओं को लेकर भाजपा की राजनीति करने के सवाल पर पूर्व महापौर ने कहा कि वह भी एक महिला है,क्या सपा में वह अपने आपको महिला नहीं मानती है क्या,उनके परिवार की एक महिला ने भी भाजपा ज्वाइन किया है,जरूर ही वह सपा में प्रताड़ित रही होगी तभी इनके परिवार की महिला ने सपा को छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी,नीति कन्नौजिया,चायल विधायक पूजा पाल,विनीता केसरवानी,नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।








