कौशाम्बी में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अखिलेश यादव का भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला

कौशाम्बी: कौशाम्बी में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अखिलेश यादव का भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश पद यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंका।

मंझनपुर नगर पालिका कार्यालय से भाजपा की पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी के अगुवाई में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को लेकर सदन में विपक्ष द्वारा विरोध प्रदर्शन से आहत भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी व अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया और राहुल गांधी व अखिलेश यादव का पुतला फूंका।इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक पुतले को चप्पलों से भी पीटा।

इस दौरान सपा की बागी विधायक पूजा पाल,जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी,नीति कन्नौजिया सहित तमाम महिलाएं राहुल गांधी व अखिलेश यादव के पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुई।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor