कौशाम्बी: डीएम ने EVM एवं VV पैट वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण,
यूपी के कौशाम्बी जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार डीएम डॉ.अमित पाल ने मंगलवार को EVM एवं VV पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने CCTV कक्ष का निरीक्षण एवं लॉगबुक का अवलोकन किया।
इस अवसर पर एडीएम शालिनी प्रभाकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।








