नगर पालिका अध्यक्ष ने मिट्टी का टीला ढहने के पीड़ित परिजनों से मिलकर बांटा दर्द,दी आर्थिक सहायता

कौशाम्बी: नगर पालिका अध्यक्ष ने मिट्टी का टीला ढहने के पीड़ित परिजनों से मिलकर बांटा दर्द,दी आर्थिक सहायता,

यूपी में कौशाम्बी जिले के मंझनपुर के चक थांबा गाँव में रविवार की सुबह एक अत्यंत दुखद हादसा हुआ,जिसमें मिट्टी खोदने के दौरान उत्तरा देवी पत्नी नोखे लाल लोध का निधन हो गया।इस घटना की सूचना पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज (फौजी) ने मौके पर पहुँचकर शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात की तथा अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इसके साथ ही इस हादसे में घायल हुई जीत लाल सरोज की पत्नी जितिया देवी के परिजनों से भी मिलकर उनका हालचाल जाना और दोनों परिवारों को यथासंभव आर्थिक सहायता प्रदान किए।नगर पालिका अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।

इस मौके पर भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश लोधी, विजय तिवारी, रतन पहलवान एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor